|

बड़वानी में किसानों ने गांव में छिपे चोरों को पकड़ा: मोटर चुराने आए थे; चार गिरफ्तार..एक फरार

बड़वानी। खेड़ी और पिपलूद गांव में किसानों ने मोटर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया। रात में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों में से 4 को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए संदिग्धों को ग्रामीणों ने शहर कोतवाली पुलिस को सौप दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले 2-3 महीनों से खेतों से मोटर और केबल चोरी हो रही थी। किसान इससे लगातार परेशान थे। चोरों को पकड़ने के लिए गांव ने रात में पहरा देकर आरोपियों को पकड़ा।

रात 1 से 2 बजे मिली आरोपी की जानकारी
ग्रामीणों के अनुसार, रात 1 से 2 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग मोटर लेकर गांव के ही एक घर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बगूद, खेड़ी और पिपलूद के किसान एकजुट हो गए।

ग्रामीणों ने आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि घर के अंदर 5 से 6 लोग मौजूद थे। मौके पर ही दो को पकड़ लिया गया। बाकी लोग वहां से भाग निकले।

पक्का फर्श होने से नहीं आरोपी भाग नहीं पाए 
ग्रामीण जितेंद्र यादव ने बताया कि बीती रात घनश्याम पटेल के खेत से मोटर चोरी करने की कोशिश की गई। खेत में गिट्टी-कंक्रीट का पक्का फर्श होने के कारण चोर मोटर निकालकर ले जाने में सफल नहीं हुए। चोर मोटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इसके बाद गांव में पहरा दे रहे मजदूरों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीण बोले- मजदूर भी मोटर छुपा रहे है  
ग्रामीणों का आरोप है कि तलाश के दौरान उनके साथ काम करने वाले मजदूर संजू बेलदार ने भी एक आरोपी को बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों के मुताबिक, वह रात 3:30 बजे अपने भाई को चुपचाप दूसरे गांव में छिपा आया।

सुबह ग्रामीणों ने सख्ती से पूछताछ तब वह आरोपी को वापस लेकर आया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

1 से 10 HP तक की मोटर और केबल चोरी
किसानों का कहना है कि उनकी 1 HP से लेकर 10 HP तक की मोटर और केबल चोरी हो चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, वे वर्ष 2020 से मोटर चोरी की समस्या से परेशान हैं। पीड़ित किसानों में अनिल पिता श्रीराम जाट, दिलीप पिता दयाराम यादव, बदाम सिंह, वासुदेव पटेल और दीपक पिता कैलाश शामिल हैं।

ग्रामीणों  ने आरोपियों को पुलिस को सौंपा
ग्रामीण सुरेंद्र सोलंकी और सरपंच काशीराम डावर के मुताबिक, पकड़े गए सभी संदिग्ध स्थानीय बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

Share