भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले बदलेगा होलकर का रूप: नए गेट और चमचमाती बाउंड्री वॉल दिखेगी; सितंबर अंत में टिकट बुकिंग संभावित

इंदौर। होलकर स्टेडियम में क्रिकेट मुकाबला हो तो रोमांच चरम पर होता है और भारत की जीत के बाद तो पूरा शहर ही जश्न में डूब जाता है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाला है और इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही हैं। दर्शक इस बार भी मैच के रोमांच से तो रूबरू होंगे ही, होलकर स्टेडियम के अंदर और बाहर का नया स्वरूप भी उन्हें आकर्षित करेगा।
स्टेडियम के पांचों प्रवेश द्वार इस बार नए रूप भव्यता लिए हुए दिखेंगे, साथ ही स्टेडियम की बाउंड्री वॉल भी जगमगाती हुए बदली और आकर्षक नजर आएगी। कुल मिलाकर इस फटाफट मैच में दर्शक क्रिकेट को रोमांच तो देखेंगे ही, होलकर स्टेडियम के नया स्वरूप भी उन्हें आकर्षित करेगा। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसियन (MPCA) ने मैच के लिए ऑनलाइन मिलने वाले सभी क्लास के टिकिट दर की घोषणा कर दी है और संभवतः सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में बुकिंग की तारीख भी घोषित हो जाएगी।
स्टेडियम के अंदर और बाहर होगा बदलाव
होलकर स्टेडियम के नए स्वरूप के तहत बाउंड्री वॉल को आकर्षक रूप में संवारा जा रहा है। साथ ही पांचों प्रवेश द्वार भी नए स्वरूप में नजर आएंगे। दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम और अंपायर रूम को भी नए सिरे से संवारा जा रहा है जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेनोवेशन के तहत ड्रेसिंग रूम के टॉयलेट्स को नए सिरे से संवारा जा रहा है।

बाउंड्री वॉल होगी आकर्षक
होलकर स्टेडियम की बाउंड्री वॉल को (MPCA) के म्यूजियम की थीम पर संवारा जा रहा है। बाउंड्री वॉल के ऊपर ब्लैक कलर की आकर्षक जालियां भी लगाई जाएंगी और बाउंड्री वॉल को लाइट के जरिए जगमगाया जाएगा। ब्राउंडी वॉल पर ब्रिक क्लेडिंग का काम हुआ है। साथ ही उसपर यलो कलर के साथ आकर्षक लाइट भी लगाई जाएगी। कांट्रेकटर हार्दिक बंसल के नेतृत्व में लगभग 17 लोगों की टीम इस काम को अंजाम देने के लिए जुटी हुई है और अगले 15 दिनों में रेनोवेशन का काम पूरा होने की संभावना है।

प्रवेश द्वार दिखेंगे भव्य
स्टेडियम में दर्शक अब नए प्रवेश द्वार से अंदर जांएगे। पुरारे प्रवेश द्वार की जगह ही अब नए स्वरूप में बड़े द्वार बनाए गए हैं और इसका काम भी तेजी से किया जा रहा है। रेनोवेशन के तहत नए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जो दर्शकों को नए स्टेडियम में प्रवेश का एहसास कराएंगे। मैदान के अंदर प्रेस बाक्स के ऊपर दशर्क दीर्घा को संवारा जा रहा है और फिलहाल पीओपी ग्रीड लगाने का काम चल रहा है।

खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम भी संवारे जा रहे
दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम और अंपायर रूम को भी नए सिरे से संवारा जा रहा है जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेनोवेशन के तहत ड्रेसिंग रूम के टॉयलेट्स को नए सिरे से संवारा जा रहा है।

काली मिट्टी की पिच पर मुकाबला संभावित
होलकर स्टेडियम में 9 विकेट हैं जिसमें 5 काली मिट्टी और 4 लाल मिट्टी से बने हैं। MPCA के चीफ पिच क्यूरेटर मनोहर जामले की देखरेख में पिच और मैदान को संवारा जाता है। उनका कहना है, अभी फिलहाल पिछले दिनों ही मुकाबले और शिविर समाप्त हुए हैं। 11 सितंबर से हम मैच की तैयारी प्रारंभ कर देंगे। मैच के लिए काली और लाल मिट्टी की दो पिचें तैयार की जाएंगी। संभावना है कि काली मिट्टी पर ही मुकाबला हो ताकि दर्शक इस छोटे फार्मेट के मुकाबले में बल्लेबाजी का भरपूर आनंद उठा सकें।
बल्लेबाजी के लिए पिच तैयार करने पर जोर
जामले का कहना है पिच चयन में क्यूरेटर की अहम भूमिका होती है। टी-20 मुकाबला वैसे भी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और हमारा प्रयास होता है पिच उसी अनुरूप तैयार की जाए जिससे दर्शक मुकाबले का भरपूर आनंद उठा सकें।
बारिश के बाद 45 मिनट में मैदान तैयार करने का लक्ष्य
जामले ने बताया कि बारिश की स्थिति से निपटने के लिए भी हमारी टीम को तैयार रहना होता है। मैच के दौरान लगभग 100 लोगों की टीम इस कार्य के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसी स्तिथि से निबटने के लिए टीम अभ्यास भी करती है। बारिश रुकने के 45 मिनट के भीतर मैदान फिर से खेलने योग्य बना दिया जाता है।

होलकर स्टेडियम में अब तक
होलकर स्टेडियम में पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 15 अप्रैल 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। अब तक यहां कुल 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं। 2025 में महिला विश्व कप के दौरान भी 5 एक दिवसीय मुकाबले खेले गए। स्टेडियम में सर्वाधिक टीम स्कोर 260/5 भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनाया था, जबकि सबसे कम टीम स्कोर 142/9 श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 2020 में बनाया। सबसे बड़ा सफल रन चेज 173/4 भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में किया।
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम 118 रन है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी यजवेंद्र चहल ने 4/52 की है। सबसे बड़ा सफल बचाव दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 2022 में 49 रन से जीत दर्ज कर किया था। भारत का सबसे बड़ा जीत अंतर 88 रन है, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में हासिल किया था। पहला टी-20 भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इसके बाद 2020, 2022 और 2024 में एक-एक टी-20 मुकाबला खेला गया। पिछला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब 11 अक्टूबर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होने वाला है।