| | |

उज्जैन में गायों के अंतिम संस्कार के लिए धरना: कई बार प्रशासन से मांग की; अघोरी बाबा विष्णुनाथ करेंगे आंदोलन

उज्जैन। गायों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने 10 सितंबर से काल भैरव मंदिर के सामने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।

बाबा का कहना है कि गायों को समाधि देने की व्यवस्था के लिए प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

पहले बड़ी नाराजगी अब होगा आंदोलन
बाबा विष्णुनाथ का कहना है कि सनातन संस्कृति में गोमाता को अत्यंत पूजनीय स्थान प्राप्त है, इसलिए गोवंश को सम्मान के साथ अंतिम विदाई मिलनी चाहिए। गायों के विधिवत अंतिम संस्कार और समाधि के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने से संत समाज चिंतित है।

सुचना मिलते ही पहुंचती है टीम
उन्होंने बताया, गौ सेवा उनके सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि लंबे समय से निभाया जा रहा संकल्प है। इसी भावना के साथ वे ‘श्री सेनापति काल भैरव गौ सेवा संगठन’ के माध्यम से जरूरतमंद गायों की मदद करते हैं। सूचना मिलने पर टीम बीमार और बेसहारा गायों का निःशुल्क उपचार करती है। गायों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी संगठन करता है।

कौन है विष्णु नाथ महाराज
अघोर अखाड़े के विष्णुनाथ जी ने अपनी साधना को लेकर बताया कि वे बाबा बम-बम नाथ जी के शिष्य हैं। उनके सान्निध्य में उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान और साधना की प्रेरणा मिली। 28 महीने पहले गुरु के आशीर्वाद से उन्होंने विशेष तपस्या का संकल्प लिया था। इस साधना को दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है। उन्होंने 12 वर्षों तक लगातार खड़े रहकर तपस्या करने का प्रण लिया है।

Share