सागर में जहरीली शराब से भाजपा नेता समेत 19 की मौत: 112 लोग अस्पताल में भर्ती; 30 के खिलाफ FIR, 10 गिरफ्तार

सागर। जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा 19 हो गया है। भाजपा नेता हरवंश राय की भी मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह महेश रावत (55) निवासी धुरमार ने बंडा अस्पताल, छापरी गांव की रहने वाली श्याम बाई अहिरवार (50) ने जिला अस्पताल और पापेट गांव निवासी कृष्ण कुमार लोधी की मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई।
112 लोग अस्पताल में भर्ती
112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले में 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है।
मृतकों के शरीर में मिला था मिथाइल
बता दें की रविवार को अचनाक कई लोगों की तबीयत खराब हुई। सभी को तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज के दौरान कई लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में मिथाइल पाया गया है। मिथाइल आमतौर पर अवैध और जहरीली शराब में मिलाया जाता है। इसी आधार पर अधिकारियों ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की।
आरोपियों पर कार्रवाई जारी
प्रशासन इलाके में अवैध शराब पर लगातार नजर रख रहा है। पुलिस टीमें गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं। शराब कहां से आई और किसने बनाई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच में शामिल पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई जी जा रही है।