सिक्किम में लैंडस्लाइड: देशभर में भारी बारिश का असर; UP-बिहार में बाढ़, MP में नदियां उफान पर

नई दिल्ली। सिक्किम के मंगन जिले में शनिवार रात लैंडस्लाइड हुई। नगा फॉरेस्ट इलाके में नगा-टोसा रोड पर हुए इस हादसे में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबा तीस्ता और च्याकोऊंग नदियों के पास पहुंच गया। इससे दोनों नदियों का बहाव कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
फिलहाल दोनों नदियों में पानी बह रहा है और तीस्ता नदी का बहाव सामान्य बताया गया है। कुछ जगहों पर पानी जमा हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ का असर बना हुआ है। कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण कई बांधों के गेट भी खोले गए हैं।
\
अभी तक कोई हानी सामने नहीं आई है
लैंडस्लाइड में अभी तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। नुकसान का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। नदी के पानी पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में भी अधिकारियों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। पानी का स्तर बढ़ने पर तुरंत जानकारी देने के निर्देश हैं।
UP में बाढ़ का असर
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बाढ़ का असर है। कई जगहों पर नदियों का पानी बढ़ गया है। प्रयागराज में गंगा का पानी घाटों तक पहुंच गया है। कई घाट पानी में डूब गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में गंगा उफान पर
बिहार में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य के कई जिलों में लोग बाढ़ से परेशान हैं। पटना में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 10 साल पुराने रिकॉर्ड से ऊपर पहुंच गया है। मुंगेर में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाकों में पानी पहुंच गया है।


MP में नदियां उफान पर
मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियों का पानी बढ़ गया है। नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले गए हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में सावधानी बरती जा रही है। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, सिक्किम और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।