पीथमपुर में नाबालिग से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार: 29 दिन से अगवा किया था; मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी

पीथमपुर। 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा लड़की को सुरक्षित ढूंढ लिया है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश करने किया जाएगा।
बेटमा का रहने वाला है आरोपी
मामले के अनुसार, आरोपी अजय (23) काली बिल्लौद (थाना बेटमा, जिला इंदौर) का रहने वाला है। वह 29 दिनों से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोपी को घर से गिरफ्तार किया
लड़की के अचानक लापता होने पर परिजनों ने पीथमपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों की शिकायत पर पीथमपुर पुलिस ने जल्दी कार्रवाई की। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी अजय को उसके घर से पकड़ लिया।
पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।