| |

पीथमपुर की कंपनी के कर्मचारी की मौत: 4 दिनों से बीमार था; दोस्त के साथ रहता था

पीथमपुर।  सद्गुरु उद्योग कंपनी परिसर में रहने वाले 34 वर्षीय हनमत सिंह (पिता चंद्र लाल यादव) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वे मूल रूप से मंडला जिले के बारोची गांव के निवासी थे और यहां अपने रूम पार्टनर के साथ रहकर काम करते थे।

4 दिनों से बीमार थे 
जानकारी के मुताबिक, हनमत 4 दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी हालत बहुत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके रूम पार्टनर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव 
घटना की सूचना पर सेक्टर-1 पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

गांव में रहता है परिवार 
मृतक हनमत सिंह के परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। 5 साल की बेटी और एक 3 साल का बेटा है, जो गांव में ही रहते हैं।

Share