|

बारिश की कामना में महादेव को 24 घंटे जलमग्न किया: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान; लगातार हो रहा जाप

पीथमपुर। विश्वास नगर कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में कम बारिश और तेज गर्मी से राहत के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। नगर के कल्याण और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भगवान भोलेनाथ को करीब 24 घंटे तक जलमग्न रखा गया। इस दौरान मंदिर का गर्भगृह पानी से भर दिया गया और श्रद्धालुओं-पंडितों द्वारा लगातार जाप किया जा रहा है।

गर्भगृह में भरा पानी, लगातार हो रहा जाप
अनुष्ठान के तहत शिवलिंग को पानी में जलमग्न रखा गया है। मंदिर में लगातार मंत्र जाप और पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर क्षेत्र में अच्छी बारिश और गर्मी से राहत की प्रार्थना कर रहे हैं।

समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी मान्यता
मंदिर के पुजारी पंडित धीरज चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र में बारिश की कमी और गर्मी बढ़ने पर भगवान शिव को जलमग्न रखकर पूजा करने की परंपरा रही है। उन्होंने समुद्र मंथन की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि हलाहल विष का पान करने के बाद भगवान शिव के शरीर की गर्मी शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने जल से उनका अभिषेक किया था और स्तुति-जाप किया था।

नगर में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना
इसी धार्मिक मान्यता के तहत नगर के लिए यह विशेष 24 घंटे का अनुष्ठान किया जा रहा है। आयोजन के जरिए क्षेत्र में अच्छी बारिश होने और तेज गर्मी से राहत मिलने की कामना की जा रही है। अनुष्ठान के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र घोसी, समाजसेवी खोबा सिंह, मिट्ठू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Share