इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
थाने में युवक से मारपीट के आरोप पर कार्रवाई: 2 आरक्षक लाइन अटैच; बिना वरिष्ठों को सूचना दिए लाने का आरोप

इंदौर। हीरानगर थाने में युवक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो आरक्षकों पर कार्रवाई की है। आरक्षक रितेश पाटीदार और फोक सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
बिना वरिष्ठ अधिकारियों को बताए युवक को थाने लाए
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों आरक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना एक युवक को थाने लाकर उसके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
एएसपी रुबीना बिजवानी के अनुसार दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है और मामले में प्राथमिक जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।