| |

इंदौर वार्ड 19 में अतिक्रमण पर सवाल: पार्षद से बोले- जनता ने सेवा के लिए चुना; निष्पक्ष कार्रवाई हो

इंदौर। वार्ड 19 में अतिक्रमण को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। मामले में कहा गया है कि यदि वार्ड में किसी ने अतिक्रमण कर रखा है तो कार्रवाई सभी के खिलाफ निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। आरोप लगाया गया है कि दो भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बचाने के लिए गरीब और आम लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

जनता ने सेवा के लिए दिया वोट
जारी बयान में कहा गया कि जनता ने अपने प्रतिनिधि को दोस्ती निभाने के लिए नहीं, बल्कि सेवा और जनता के हितों की आवाज उठाने के लिए चुना है। पार्षद से मांग की गई कि वे किसी व्यक्ति विशेष के बजाय जनता के हित और न्याय के पक्ष में खड़े हों।

गरीब और रसूखदार के लिए कानून समान हो
बयान में कहा गया कि जिसने भी अतिक्रमण किया है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कानून गरीब और रसूखदार दोनों के लिए समान होना चाहिए। किसी के राजनीतिक या व्यक्तिगत संबंध कार्रवाई के रास्ते में नहीं आने चाहिए।

जनता सब देख रही
बयान में यह भी कहा गया कि जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के कामकाज पर नजर रख रही है। वोट की ताकत से चुना गया प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होता है, किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नहीं।

Share