|

रीवा में तालाब में डूबने से युवक की मौत: खेलते समय पैर फिसला था; परिजन निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे

रीवा। सदरहना गांव में बुधवार शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तालाब के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। मृतक की पहचान सागर विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सागर को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे
घटना के बाद परिजन सागर को निजी अस्पताल ले जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, उन्हें वहां ले जाने से रोक दिया गया। इसके बाद सागर को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही हादसे की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Share