निर्भय सिंह पटेल की 30वीं पुण्यतिथि: इंदौर में प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण; महापौर बोले- विचार आज भी प्रेरणा देते हैं

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल की आज 30वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चोइथराम चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, देपालपुर विधायक मनोज पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के पितृपुरुषों में से एक थे निर्भय सिंह पटेल
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि श्रद्धेय दादा निर्भय सिंह पटेल भाजपा के पितृपुरुषों में से एक थे। उन्होंने अभाव और संघर्ष के दौर में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महापौर ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार उन्हें नमन करने पहुंचा है। उनके सुपुत्र और देपालपुर विधायक मनोज पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विचार और सिद्धांत आज भी प्रेरणा देते हैं
पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल के विचार और सिद्धांत आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। पार्टी के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि निर्भय सिंह पटेल के आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहें।