| |

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती: होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप; फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर करीब छह महीने तक दोस्ती करने और बाद में होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक आरोपी ने खुद को ‘वीरू’ नाम बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए।

युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी पर युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की
मामले में युवती ने लसूड़िया थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

 

Share