|

भैंसोला में पीएम मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

धार/भैंसोला, 17 सितम्बर 2025।
धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैंसोला में आयोजित पीएम मित्रा पार्क आधारशिला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंच से प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय होगा। किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान प्राप्त होगी।

युवाओं के लिए अवसर

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि पीएम मित्रा पार्क प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Share

Similar Posts