| |

राजगढ़ में स्लीपर बस में गहरी नींद में सो रहे इंस्पेक्टर सहित 4 यात्रियों की मौत: एक दर्जन घायल; इसमें 4 की हालत गंभीर

ब्यावरा (राजगढ़)। ब्यावरा के भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह क़रीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। कानपुर से इंदौर आ रही यह यात्री बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे में कर्नाटक के बैंगलोर में पदस्थ एक इंस्पेक्टर की भी मौत हुई हैं। इंस्पेक्टर रवि (42 वर्ष) अपने साथी पुलिसकर्मियों की टीम के साथ किसी आरोपी को पकड़ने इंदौर आ रहे थें। हादसे में टीम के अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में यह बड़ा हादसा हुआ हैं। एबी रोड पर हुए इस हादसे में अभी तक 4 यात्रियों की मौत की सूचना हैं। ख़तरनाक घुमावदार ब्रिज पर स्लीपर बस रगड़ाते हुए चली जिससे या​त्री संभल नहीं सके और नीचे गिरते गए। सुबह घूमने निकले लोगों के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से यात्रियों को गिरते देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को भी बुलाया।

ख़तरनाक ब्रिज बना अभिशाप
इस 90 डिग्री ब्रिज का समाधान नहीं हो रहा हैं! ये ब्यावरा शहर के लिए एक अभिशाप बन गया हैं। अब तक यह ब्रिज कई लोगों की ज़िंदगियाँ लील चुका हैं। यह घुमावदार मौत का ब्रिज बेहद ख़तरनाक हैं। आज सुबह भी ब्यावरा के भोपाल बायपास पर स्लीपर कोच बस तिरछी हो गई और बस 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज पर तिरछी होकर रगड़ाती रही। इससे ऊपर सो रहे लोग नीचे गिरते गए।

SP और SDM तत्काल मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी और एसडीम गोविंद दुबे तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उपचार की व्यवस्था कराई। हादसे की भयावहता यह रही कि नींद में लोग समझ ही नहीं पाए कि आख़िरकार हुआ क्या हैं! अपर बर्थ से यात्री सीधे नीचे गिरने लगे।

रक्षाबंधन पर मातम!
रक्षाबंधन पर हुए इस बस हादसे ने हर किसी को झकझोंर दिया। सभी यात्री त्योहार मनाने के लिए अपने अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। अनेक यात्री, महिलाएं और बच्चें बदहवास से हो गए। इधर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिसकर्मी घायलों की मदद करते रहें। चिकित्सकों और स्टाफ नर्स आदि ने भी प्राथमिकता से घायलों का उपचार ​करना प्रारंभ किया। घायल यात्रियों के परिजनों को मोबाइल कर हादसे की जानकारी दी गई। कुछ परिजन अस्पताल भी आ गए।

Share