| | |

नागदा की बहनों ने CM मोहन को हेलीपेड पर बांधी राखी: मुंह मीठा कराया; खाचरौद के कार्यक्रम में हुए शामिल

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खाचरौद हेलीपेड पर उतरा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता दिया। स्वागत के बाद सीएम कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल नजर आया।

नागदा की बहनों ने बांधी राखी 
हेलीपेड पर नागदा निवासी माया तितलिया और मनीषा अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों का मुंह मीठा कराया और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नागदा-खाचरौद क्षेत्र के विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन राजेश धाकड़, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share