| |

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: चूल्हे पर रोटी बनाई; सड़क पर चाय पिलाकर जताया विरोध

इंदौर। महंगाई, भ्रष्टाचार और अधूरे विकास कार्यों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरसिद्धि मंदिर रोड पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान चूल्हे पर रोटी बनाकर लोगों को खिलाई गई और चाय भी पिलाई गई।

सड़क खुदाई से व्यापार प्रभावित होने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जूनी इंदौर, जबर कॉलोनी और नंदलालपुरा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क खुदाई का काम अधूरा पड़ा है। इससे स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर लंबे समय तक सड़कें खोदकर छोड़ देने से आम लोगों को परेशानी हो रही है।

बोले- विकास के नाम पर व्यापार चौपट
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल महंगाई के खिलाफ नहीं, बल्कि अधूरी सड़कों और कथित भ्रष्ट विकास कार्यों के खिलाफ भी है। लंबे समय से सड़क के खुदे होने के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष-12 विशाल चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान दीपक जोशी पिंटू, भूपेंद्र सलूजा, अशोक चतुर्वेदी, मुकेश पुरी, गुलाब सोनकर, सत्यनारायण सावरिया, रमेश कुरील, पप्पू बिरथरे, विधानसभा-3 अध्यक्ष दानिश खान, वीरू झांझोट, जीतू होल्कर, दादू रघुवंशी, दिनेश सिलवट, अमूल वर्मा, शहबाज कुरैशी, सचिन पवार, शाहरुख खान, जितेंद्र पाटिल, जफर खान, अभिषेक चतुर्वेदी, सावन सिलवट, राकेश साहू, मुरलीधर, अर्जु भाई, जयराज प्रधान, मोनू अंसारी, शादाब भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share