देवास बस स्टैंड पर गंदगी और आवारा पशु: पार्षदों ने किया निरीक्षण; व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

देवास। देवास में बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को पार्षदों ने निरीक्षण किया। परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरा मिला। बस स्टैंड में आवारा गाय और कुत्ते भी घूमते नजर आए।
पार्षद अजय तोमर और भूपेश ठाकुर ने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाएं बेहतर होना जरूरी है।
एक घंटे से ज्यादा चला निरीक्षण
पार्षदों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला प्रतीक्षालय समेत अन्य व्यवस्थाएं देखीं। पार्षदों ने कहा कि परिसर में लगातार गंदगी बनी हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने जल्द सफाई कराने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। निरीक्षण के दौरान पार्षद अजय तोमर, भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।