भोपाल – सिंहस्थ 2028 की तैयारी, पावर ट्रांसको को कार्य एक वर्ष पहले पूरा करने का लक्ष्य

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में एम.पी. ट्रांसको अपनी पारेषण प्रणाली को मजबूत करे और सभी कार्य एक साल पहले ही पूरे करे। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। चिंतामन सबस्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि शंकरपुर और ताजपुर सबस्टेशनों के विस्तार व अपग्रेडेशन की योजना भी बनाई गई है।






