झाबुआ में निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी: डमरू बजाते चले युवा; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर

झाबुआ। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को बामनिया में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा नगर शिवमय नजर आया। शाही सवारी में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।
श्रीराम मंदिर से शुरू हुई यात्रा
बाबा महाकाल की पालकी यात्रा श्रीराम मंदिर, अमरगढ़ रोड से शुरू हुई। ढोल-ढमाकों के साथ पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन किए। जगह-जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

डमरू बजाते हुए साथ चले युवा
शाही सवारी में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। युवा डमरू बजाते हुए पालकी के साथ चल रहे थे। श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाते रहे। डीजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

महाआरती के साथ हुआ समापन
शाही सवारी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल की महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। आरती के बाद बाबा महाकाल की शाही सवारी का विधिवत समापन हुआ।