| |

इंदौर में लकड़ी कारोबारियों पर वन विभाग की कार्रवाई: तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; विभाग ने मशीनों को किया सील

इंदौर। धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में सोमवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग लकड़ी गोदामों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मशीनों को सील किया गया। वन विभाग की अधिकारी संगीता ठाकुर टीम के साथ दोपहर में टिंबर मार्केट पहुंचीं। टीम ने प्रशांत टिंबर मार्ट, जलाराम ट्रेडर्स और जलाराम टिंबर मार्ट में कार्रवाई की।

शिकायतों के बाद चल रही थी जांच
बताया गया कि टिंबर मार्केट में अनियमितताओं को लेकर विभाग को शिकायतें मिली थीं। इसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू की थी। इसी जांच के दौरान सोमवार को टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जरूरी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान तीन मशीनों को सील किया गया।

आगे भी हो सकती है कार्रवाई
वन विभाग की कार्रवाई के बाद टिंबर मार्केट में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग की जांच अभी जारी है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में सामने आई अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति क्या है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share