| |

कनौद घाट पर सोयाबीन भरे ट्रक का एक्सीडेंट: ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान; 12 घंटे तक जलती रही गाड़ी

कनौद। आगर से हिंगणघाट के लिए सोयाबीन लेकर जा रहा एक ट्रक कन्नौज घाट पर हादसे का शिकार हो गया। सुबह 5 बजे घाट पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक और उसमें लदा लाखों रुपए का सोयाबीन जलकर खाक हो गया। आग 10 से 12 घंटे तक जलती रही।

दो बार फायर ब्रिगेड को बुलाया 
जानकारी के अनुसार साउथ इंडिया रोडवेज ट्रांसपोर्ट से लोडिंग के बाद ट्रक क्रमांक MP 04 HE 4288 सोयाबीन लेकर रवाना हुआ था। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। आग 10 से 12 घंटे तक जलती रही। आग बुझाने के लिए दो बार फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ड्राइवर सुरक्षित 
हादसे के दौरान चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share