| | | | |

इंदौर एयरपोर्ट पर कुमार विश्वास को बच्ची ने सुनाया रामगीत: कवि ने घुटनों के बल बैठकर सुना; वीडियो वायरल 

इंदौर। एयरपोर्ट पर मशहूर कवि और रामकथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास और चार साल की नन्ही यतिका गांधी की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। यतिका ने कुमार विश्वास का प्रसिद्ध रामगीत अपनी आवाज में सुनाना शुरू किया।

यतिका को रामगीत सुनाते देख कुमार विश्वास भावुक नजर आए। वह बच्ची के सामने घुटनों के बल बैठ गए और पूरे ध्यान से उसका गीत सुनते रहे।

नन्ही आवाज में रामगीत सुनते रहे कुमार विश्वास
यतिका ने बिना झिझक कुमार विश्वास के सामने उनका रामगीत सुनाया। सामने बैठे कुमार विश्वास ने भी बच्ची को प्रोत्साहित करते हुए उसका पूरा गीत सुना। इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने खींचा ध्यान
मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कुमार विश्वास का यतिका के प्रति अपनापन और बच्ची का आत्मविश्वास लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Share