इंदौर के खजराना गणेश में चार महीने में एक करोड़ 81 लाख दानराशी: पूरे मंदिर में 40 दान पात्र; CCTV कैमरों की निगरानी में हुई गिनती

इंदौर। खजराना गणेश मंदिर में पिछले कई दिनों से दान पेटियों को खोलने और दान की राशि को गिनने का काम जारी था। 8 दिनों तक चली इस गणना में एक करोड़ 81 लाख रुपए दान के रूप में मिले है।
मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि साल में तीन बार खजराना गणेश मंदिर के दान पात्रों की गणना की जाती है। मंदिर में कुल 40 दान पात्र हैं। इस बार सभी दान पात्रों से एक करोड़ 81 लाख रुपए की धनराशि निकली है। यह पिछली गणना की तुलना में 50 लाख रुपए अधिक है। प्रतिमाह 35-40 लाख रुपये निकलते है।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई गिनती
सुरक्षा को देखते हुए दान की राशि की गिनती पर्याप्त सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई है। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में ये सुझाव दिया गया है कि अगली बार दान राशि की गिनती एक कांच लगे खुले कक्ष में होताकि आम लोग भी इस प्रक्रिया को देख सकें।

भक्तों की सुविधा के लिए होगा राशि का उपयोग
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया की अयोध्या के राम मंदिर में हुई घटना के बाद शहर के सभी मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए है। दान राशी की गिनती भी विशेष सुरक्षा के बीच की जा रही है। जिस तरह से भक्तों ने खजराना गणेश मंदिर में उत्साह के साथ दान दिया है इसके बाद दान की राशी को मंदिर के विकास और भक्तों की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल मंदिर के दान पात्रों से मिली राशि को बैंक अकाउंट में जमा करवाया जा रहा है