| |

हाटपिपलिया में 70 साल बाद बनी पुलिया; ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार; अब नए मार्ग की मांग रखी

देवास। हाटपिपलिया क्षेत्र में पुलिया को लेकर वायरल हो रहे वीडियो पर अब ग्रामीणों ने सफाई दी है। बारोड़ पिपल्या सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण विधायक मनोज चौधरी के कार्यालय पहुंचे और बताया कि बारिश में पूरी पुलिया नहीं बही, बल्कि सिर्फ एक दीवार खराब हो गई थी।

ग्रामीणों ने 70 साल पुरानी पुलिया की मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताते हुए नए मार्ग के निर्माण की मांग भी रखी।

वायरल वीडियो पर ग्रामीणों ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर पुलिया से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण प्रतिनिधियों ने पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट की। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान पुलिया की केवल एक दीवार खराब हो रही है। पूरी पुलिया बहने की बात सही नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा कि सोशल मीडिया पर घटना को लेकर भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी सांझा की जा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे वीडियो और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

0 साल से लंबित थी पुलिया की मांग
ग्रामीणों के अनुसार जिस पुलिया की मांग करीब 70 वर्षों से लंबित थी, उसका निर्माण अब कराया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक मनोज चौधरी का आभार जताया।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की ओर से नए मार्ग के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। जल्द ही मार्ग पर गिट्टी डालने का काम शुरू किया जाएगा। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

नए मार्ग की भी मांग रखी
ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के नए मार्ग के निर्माण की मांग रखी। उनका कहना है कि पुलिया और सड़क बनने से आसपास के 10 से 15 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।

Share