| | |

खातेगांव में टोल टैक्स का विरोध: स्थानीय वाहनों से ले रहे टैक्स: टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का धरना

खातेगांव। स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स के विरोध में मंगलवार को खातेगांव शहर बंद रहा। स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग पर नगरवासी और ग्रामीण टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे। विरोध के चलते शहर के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने आंदोलन का समर्थन किया।

स्थानीय लोगों की मुख्य मांग है कि खातेगांव के वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों को टोल से राहत मिलनी चाहिए। टोल प्लाजा पर लोगों ने धरना देकर अपनी मांग रखी।

 

कुछ दिन पहले भी किया था चक्काजाम
टोल टैक्स के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले भी चक्काजाम किया था। इस मुद्दे को ‘प्रदेश प्रकाश’ ने भी प्रमुखता से उठाया था। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को पत्र भी लिखा था।

इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने दोबारा आंदोलन शुरू किया।स्थानीय निवासियों ने कहा कि जब तक स्थानीय वाहनों को टोल से राहत नहीं मिलती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Share