|

हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम का सम्मान: सिर्वी समाज ने टीआई को बांधा साफा; शाल-श्रीफल भेंट किया

पेटलावद। हरिराम गेहलोत हत्याकांड का तत्परता से पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाली पेटलावद पुलिस टीम का सिर्वी समाज के वरिष्ठजनों और समाज पदाधिकारियों ने सम्मान किया। समाजजनों ने थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया समेत पूरी पुलिस टीम को शाल और श्रीफल भेंट किए। थाना प्रभारी को साफा बांधकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

पुलिस की कार्रवाई की सराहना
सिर्वी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच की और मुख्य आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा होने पर समाजजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।

पूरी टीम का किया सम्मान
सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया सहित पुलिस टीम को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समाजजनों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share