|

वॉलीबॉल और शतरंज स्पर्धा आज से: देशभर की चुनिंदा टीमें लेंगी हिस्सा; करीब 300 खिलाड़ी पहुंचेंगे इंदौर

इंदौर। देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आईपीएससी वॉलीबॉल और शतरंज स्पर्धा 18 अगस्त से एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ी अपनी बाजुओं के साथ दिमागी ताकत का लोहा मनवाने इंदौर में इकट्ठा होंगे। स्पर्धा में करीब 300 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में होंगे मुकाबले
स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि स्पर्धा अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जाएगी। स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में होगा। समापन और पुरस्कार वितरण 20 अगस्त को होगा।

इनडोर हॉल में होंगे दोनों स्पर्धाओं के मुकाबले
दोनों ही स्पर्धाओं के मुकाबले इनडोर हॉल में होंगे। स्पर्धा का संचालन योग्य रैफरी और निर्णायकों की निगरानी में किया जाएगा। खेल अधिकारी अकरम खान ने बताया कि आईपीएससी राष्ट्रीय वॉलीबॉल स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा स्कूलों की टीमें चुनौती पेश करती हैं। टूर्नामेंट के दौरान करीब 300 खिलाड़ी इंदौर में मौजूद रहेंगे।

Share