| |

इंदौर में हथियार तस्कर गिरफ्तार: 3 पिस्टल, रिवॉल्वर और 4 कारतूस बरामद; पुलिस सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही

इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कस्तूरबा ग्राम-रालामंडल रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी मिथिलेश लश्करी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 3 देशी पिस्टल, 1 देशी रिवॉल्वर और 4 जिंदा कारतूस मिले।

चेकिंग के दौरान पकड़ में आया आरोपी
पुलिस के अनुसार, कस्तूरबा ग्राम-रालामंडल रोड पर चेकिंग के दौरान मिथिलेश लश्करी संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें हथियार और कारतूस बरामद हुए।

करीब 2 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियारों और कारतूस के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

हथियार कहां से आए, सप्लाई नेटवर्क की जांच
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें आगे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस हथियारों के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Share