उज्जैन के खिलाड़ियों के पास स्टेट टीम में जगह बनाने का मौका: 15 अगस्त से जबलपुर स्टेट चैंपियनशिप ट्रायल शुरू; सिंथेटिक ट्रैक पर होगा चयन

उज्जैन। 62वीं स्टेट लेवल अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उज्जैन जिले की बालक एवं बालिका टीम के चयन हेतु ट्रायल्स का आयोजन 15 अगस्त से होगी। यह चयन ट्रायल नाना खेड़ा सिंथेटिक ट्रैक पर दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे।
यह चयन 21 से 23 अगस्त किए जाएंगे
उज्जैन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा 62वीं स्टेट लेवल अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक जबलपुर के राइट टाउन स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें अंडर-14, 16, 18, 20 एवं 23 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका एथलीट्स भाग लेंगे।
जिला चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जबलपुर में होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए उज्जैन जिले की टीम में शामिल किया जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक निर्देश
- दिनांक एवं समय: 15 अगस्त 2026, शनिवार, दोपहर 12:00 बजे से
- स्थान: नाना खेड़ा सिंथेटिक ट्रैक, उज्जैन
- आयु वर्ग: अंडर-14, 16, 18, 20 एवं 23 बालक एवं बालिका
- आवश्यक दस्तावेज: सभी प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र- आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र/अंकसूची और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।