इंदौर में हादसे से हुआ प्रॉपर्टी ब्रोकर का मौत: होटल की रेलिंग टूटने से 40 फीट नीचे गिरा था; CCTV से मिली जानकारी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित श्याम पैलेस होटल में प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की मौत के मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बाद खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रूप से जिस मामले को संदिग्ध मानकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, उसमें पुलिस ने अब हादसे की पुष्टि की है।
दूसरी मंजिल से गिरने के बाद हुई मौत
जीतू साहू होटल की दूसरी मंजिल पर मौजूद था। इसी दौरान रेलिंग का सरिया अचानक टूट गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और करीब 40 फीट नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

CCTV और गवाहों से मिली जानकारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने होटल में लगे CCTV फुटेज खंगाले और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच में किसी तरह के धक्का देने, मारपीट या विवाद के प्रमाण नहीं मिले।

महिला मित्र फारिया से भी की गई पूछताछ
जांच के दौरान पुलिस ने जीतू की महिला मित्र फारिया से भी पूछताछ की थी, क्योंकि घटना के समय वह उसके संपर्क में थी। हालांकि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या या साजिश से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले।
रेलिंग का सरिया टूटने से हुआ हादसा
बाणगंगा थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के निरीक्षण में रेलिंग का सरिया टूटा हुआ मिला। CCTV फुटेज, लोगों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि रेलिंग टूटने के कारण जीतू नीचे गिरा था।
पुलिस ने दुर्घटनाजन्य मौत मानकर जांच पूरी की
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी पहलुओं की जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि यह एक दुर्घटनाजन्य मौत का मामला है। इसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।