15 अगस्त से पहले इंदौर पुलिस की मॉक ड्रिल: टीआई मॉल में सुरक्षा अभ्यास; मुश्किल हालात से बचने के बताए तरीके

इन्दौर। पुलिस कमिश्नरेट ने 15 अगस्त के पहले सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश में चेकिंग की जा रही है। निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।
इसी के तहत अमन सिंह राठौर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की बीडीडीएस टीम द्वारा टीआई मॉल इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।

जनता की सुरक्षा का अभ्यास करवाया
बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मॉल के सुरक्षा स्टाफ और शोरूम के कर्मचारियों को भी अभ्यास करवाया। किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर किस प्रकार से कार्यवाही की जाए यह बताया। जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए इसका अभ्यास कराया गया।

इस तरह करे बचाव