| | | |

इंदौर मे चोरी की गाड़ियां खरीदकर पार्ट्स बेचते थे कबाड़ी: 12 इंजन बरामद, 3 के नंबर घिसे मिले; 2 पर केस दर्ज

इंदौर। चोरी की गाड़ियां खरीदकर उनके इंजन और अन्य पार्ट्स अवैध रूप से बेचने के आरोप में क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गाड़ियों के 12 इंजन और अन्य वाहन पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इनमें से 3 इंजनों के नंबर घिसे हुए पाए गए।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 314, 317(2) और 112(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद इंजनों और पार्ट्स के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स का कारोबार
पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ कबाड़ कारोबारी चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उनके इंजन और अन्य पार्ट्स अलग कर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की।

नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच जारी 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद इंजन और पार्ट्स किन वाहनों के हैं और इन्हें आरोपियों तक कौन पहुंचाता था। चोरी की गाड़ियों को खरीदने और उनके पार्ट्स बेचने के इस नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share