|

फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान रवीना पर झपटा कुत्ता: एक्ट्रेस ने शांत रहकर संभाली स्थिति; कहा- यह हमला नहीं था

मुंबई। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन पर कुत्ता झपट पड़ा। वह ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने गई थी। एक्ट्रेस ने घबराने के बजाय शांत रहकर स्थिति को संभाला। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

अभिनेत्री फिल्म को सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। तभी वहां मौजूद एक कुत्ता अचानक उनकी ओर झपट पड़ा। रवीना ने सही समय पर अपना हाथ पीछे खींच लिया। जिससे उनके हाथ की जगह आउटफिट की आस्तीन और लटकता धागा कुत्ते के मुंह में फंस गया।

रेड कार्पेट पर कुत्तों के साथ नजर आईं रवीना
रवीना टंडन  रेड कार्पेट पर वह मौजूद कुत्तों के साथ काफी सहज नजर आईं। उन्होंने नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार किया और पैपराजी के लिए पोज भी दिए। जब पैपराजी ने रवीना से सोलो तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया तो वह खड़ी हो गईं। इसी दौरान एक कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन ओर अचानक झपट पड़ा।

शांत रहीं, फिर कुत्ते को प्यार से सहलाया
घटना के बावजूद रवीना ने घबराहट नहीं दिखाई। उन्होंने बिना किसी अफरा-तफरी के हैंडलर्स को कुत्ते को संभालने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद उन्होंने दोबारा कुत्ते को प्यार से थपथपाया और सामान्य व्यवहार किया।


रवीना ने कहा- यह हमला नहीं था
घटना के बाद रवीना टंडन ने पैपराजी से बातचीत में स्पष्ट किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। उनके मुताबिक, रेड कार्पेट पर एक अन्य कुत्ते के आने से वह उत्साहित हो गया था। उसी प्रतिक्रिया में वह उनकी ओर बढ़ा। रवीना का कहना था कि कुत्ते का उद्देश्य उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं था।
Share