इंदौर में शेयर मार्केट का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी: निवेश के नाम पर ली थी रकम; क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

इंदौर। शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर 1 करोड़ 93 लाख रुपए की ठगी हुई। कुलदीप सिंह ने ठगी की शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दंपती समेत पांच लोगों पर आरोप
मामले में मुख्य आरोपी गौरव जैन और पत्नी विजेता जैन समेत पांच लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पीड़ित से बड़ी रकम ली। फिर न रकम शेयर बाजार में लगाई और वापस भी नहीं लौटाई।
1.93 करोड़ रुपए अपने उपयोग में लेने का आरोप
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए अपने उपयोग में लिए। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
![]()
क्राइम ब्रांच ने शुरू की आरोपियों की तलाश
शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
अन्य शिकायतों की भी जांच
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के खिलाफ ठगी से जुड़ी अन्य शिकायतें भी सामने आ सकती हैं। क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।
गौरव जैन पहले भी लगाए थे आरोप
जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव जैन ने इससे पहले लसूडिया थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर डकैती करने के आरोप लगाए थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच कर रही है।