अमरूद का लालच देकर बच्ची से अश्लील हरकत: रोते हुए मां को बताई घटना; आरोपी गिरफ्तार

रीवा। बच्ची को अमरूद का लालच देकर बुजुर्ग ने अश्लील हरकत की। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। परिजनों ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकत की
मामला शहर के समान थाना क्षेत्र का है। सात साल की बच्ची अपने घर के आसपास खेल रही थी। तभी पड़ोस के बुजुर्ग ने अमरूद का लालच देकर उसे बुलाया। बच्ची के पास पहुंचते ही आरोपी ने निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। घटना से घबराई बच्ची तुरंत वहां से भाग गई। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण भी जारी हैं।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सकें।