| |

इंदौर के गुरुद्वारे में चढ़ावे के पैसों को लेकर विवाद: हिसाब मांगने पर बुजुर्ग से मारपीट; VIDEO वायरल

इंदौर। गुरुद्वारे के मैनेजर ने बुजुर्ग गुरमीत सिंह के साथ मारपीट की। उन्होंने मैनेजर से चढ़ावे का हिसाब मांगा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

हिसाब मांगने पर हुआ विवाद  
मामला जूनी इन्दौर के बैराठी कॉलोनी गुरुद्वारे का है। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में चढ़ावे की राशि के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि मैनेजर नरेंद्र सिंह ने गुरमीत सिंह के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share