| |

महू में अवैध शराब के अड्डों पर चला बुलडोजर: रहवासियों की शिकायत के 24 घंटे के भीतर प्रशासन का एक्शन; 5 ढाबे और अहाते हटाए

महू (इंदौर)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर महू में अवैध शराब के अड्डों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पांच अवैध ढाबों और अहातों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध शराब भी जब्त की गई।

मंगलवार को जनसुनवाई में क्षेत्र के रहवासियों ने अवैध शराब की बिक्री और खुलेआम शराब पिलाए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत मिलते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और बुधवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण भी हटाए।

कार्रवाई के दौरान SDM राकेश परमार भी मौजूद रहे। इस दौरान में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की विवादित स्थिति ना बन जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share