|

उमरिया में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी: सिद्ध घाट के नीचे हादसा; तीन युवक गंभीर घायल

उमरिया | पाली के बड़ी तुम्मी गांव के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सिद्ध घाट के नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी तुम्मी से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे युवक; राहत की बात- हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

पुलिस के अनुसार कार क्रमांक MP 18 ZH 3550 बड़ी तुम्मी क्षेत्र से पिकनिक मनाकर शहडोल लौट रही थी। घाट के नीचे मोड़ पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल शहडोल निवासी बताए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार सवार युवक पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। हालांकि पुलिस ने नशे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।

बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि कार गहरी खाई में गिरने के बावजूद किसी की मौत नहीं हुई। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Share