| |

कटनी में पटवारियों ने जमा किया सरकारी बस्ता: शुरू की हड़ताल; कहा- मांग पूरी होने के बाद करेंगे काम

कटनी। पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यापारी ने कटनी जिले में पटवारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने शासकीय बस्ते जमा कर विभागीय व्हाट्सऐप समूह छोड़ दिए और नियमित शासकीय कार्यों का बहिष्कार किया। इससे जिले में राजस्व विभाग के कई काम प्रभावित होने लगे हैं।

कई बार मांग उठाने के बाद शुरू किया आंदोलन
पटवारी संघ का कहना है कि वेतन, पदोन्नति और दूसरी मांगों को लेकर कई बार सरकार से बात की गई और ज्ञापन भी दिए गए। विरोध के लिए सांकेतिक प्रदर्शन और सामूहिक छुट्टी भी ली गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए अब प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया गया।

नामांतरण, सीमांकन और प्रमाण पत्रों का काम होगा प्रभावित
हड़ताल के कारण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा-खसरा, फसल गिरदावरी तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन जैसे राजस्व विभाग के अधिकांश कार्य प्रभावित होंगे। आम लोगों को इन सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

जन विश्वास अभियान पर भी पड़ सकता है असर
पटवारी संघ का कहना है कि अगस्त माह से शुरू होने वाले जन विश्वास अभियान पर भी हड़ताल का असर पड़ सकता है। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक लंबित मांगों का निराकरण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share