| |

सेंधवा मे “विकास कार्यों पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: भाजपा बोली- विधायक पहले होमवर्क करें, फिर आरोप लगाएं”

सेंधवा। विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी और भाजपा के बीच कहा सुनी हो गई। विधायक के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य ने कहा कि विधायक पहले अपना होमवर्क पूरा करें, इसके बाद जनता और मीडिया के सामने बात रखें।

भाजपा ने गिनाईं सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के कार्य
विकास आर्य ने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सेंधवा विधानसभा को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और पेयजल के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक पक्की सड़कें पहुंची हैं और शेष मजरे-टोलों को भी जल्द मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा।

सिंचाई परियोजनाओं को लेकर किया बड़ा दावा
भाजपा नेता ने कहा कि रामचंद्र विट्ठल बड़े माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के प्रयासों से सेंधवा तक पहुंची है। उन्होंने बताया कि परियोजना का 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। वहीं, वन क्षेत्र के छूटे गांवों को योजना में शामिल कराने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर प्रयास जारी हैं। वरला माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना भी स्वीकृत हो चुकी है।

मड़गांव को एजुकेशन हब बनाएंगे
विकास आर्य ने कहा कि मड़गांव में ITI, पॉलीटेक्निक, एकलव्य स्कूल, सीएम राइज स्कूल और 100 बिस्तरों वाले अस्पताल जैसी सुविधाएं भाजपा सरकार की देन हैं। विकास करियों को गिनवाते हुए कहा कि हाल ही में सेंधवा क्षेत्र को नौ नए डॉक्टर भी मिले हैं।

वनाधिकार पट्टों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा
वनाधिकार पट्टों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ने विधायक के बयान पर सवाल उतर कर पूछा कि अब तक 14 हजार से अधिक वनाधिकार पट्टों का वितरण किया जा चुका है और बचे हुए हितग्राहियों को भी जल्द लाभ दिया जाएगा।

विधायक से पूछा- जनता को बताएं नए विकास कार्य किए
विकास आर्य ने कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी से सवाल किया कि वे जनता को बताएं कि अपने कार्यकाल में सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन-कौन से नए विकास कार्य स्वीकृत कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Share