अपराध | इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
झाबुआ में अवैध कट्टे के साथ वीडियो वायरल: आरोपी पर NSA लगा; तीन महीने के लिए भेजा जेल
डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम वागनेरा निवासी प्रबल उर्फ अश्वीन (26) के खिलाफ NSA, 1980 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।