| | |

पेट्रोल छिड़क कर युवती ने लगाई आग: मानसिक दबाव का लगाया आरोप; भाभी समेत 2 गिरफ्तार

पीथमपुर | के सागौर थाना क्षेत्र में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उसकी भाभी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लगातार मानसिक दबाव का आरोप है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

15 जुलाई को युवती ने खुद को आग लगाई थी
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को सागौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतका द्वारा लिखा गया 22 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें मानसिक प्रताड़ना और तनाव की बात लिखी है।

लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान थी युवती
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा युवती को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुद को नुक्सान पोहचने के लिए कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश तेज हुई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने 2 अगस्त 2026 को दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेदेखेड़ा मार्ग, नौगांव निवासी 24 वर्षीय विजय गोयल (पिता चम्पालाल गोयल) और मृतका की भाभी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में सागौर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही
कार्रवाई में थाना प्रभारी सागौर उप निरीक्षक प्रकाश सरोदे, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक ब्रजेश सिंह पंवार, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव और महिला आरक्षक सीता भामरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share