|

सतना के जिला अस्पताल में घुसी ई-रिक्शा: पहले चली थी बाइक; मरीज के कहने पर ले गया वार्ड तक ऑटो

सतना।  जिला अस्पताल में ई-रिक्शा हड्डी वार्ड के सामने पहुंच गया। बाद में सुरक्षा गार्डों ड्राइवर को पुलिस चौकी ले गए। मामले की कार्यवाही की जा रही है। ऑटो में मरीज संतोष अग्रवाल सवार था। अस्पताल के अंदर ऑटो देख लोग हैरान हो गए। ऑटो चालक ने बताया कि मरीज के कहने पर वह वार्ड तक ऑटो ले कर पहुंचा।

ऑटो से स्ट्रेचर पर बैठाने वाला कोई नहीं
मरीज संतोष अग्रवाल ने बताया कि उसका एक्सीडेंट में पैर टूट गया है। जिसका ऑपरेशन होना है। लेकिन खून की कमी के कारण वह वार्ड 4 में भर्ती है। वह अकेला है और ऑटो से स्ट्रेचर पर बैठाने वाला कोई नहीं था। इसलिए चालक से ऑटो वार्ड तक ले चलने को बोला था। इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

फर्स्ट फ्लोर में चल चुकी है बाइक
पहले भी एक मरीज को फर्स्ट फ्लोर तक बाइक से लेके आ गए थे। हालांकि उस वक्त मरीज को रीवा रेफर किया जाना था। तो परिजन को हिदायत दे कर जाने दिया गया था। अस्पताल के मेन और पीछे वाले गेट में पूरे टाइम सुरक्षा गार्डों की तैनाती रहती है।  इसके बाद भी लापरवाही होने से लोग परेशान है।

Share