पंडित रविशंकर शुक्ल को सीएम ने दी श्रद्धांजलि: कहा- उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी; राजधानी बनाने में योगदान दिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के निर्माण और विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल का योगदान मध्यप्रदेश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्र सरकार और समाज के सहयोग से राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब भोपाल के भविष्य को लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं, तब पंडित रविशंकर शुक्ल ने भोपाल को नवगठित मध्यप्रदेश की राजधानी बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।