| |

झाबुआ में कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत: सेमलिया गांव में हादसा; पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

झाबुआ। खवासा पुलिस चौकी में आने वाला ग्राम सेमलिया में शनिवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां कुएं में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरसिंह (पिता हैरजी गरवाल) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही खवासा पुलिस चौकी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी
खवासा पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share