बाणगंगा प्रॉपर्टी कारोबारी मौत: पुलिस करेगी घटना का री-क्रिएशन; आगे की जांच जारी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत ही गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब घटना के समय मृतक के साथ मौजूद महिला से पूछताछ कर रही है। घटनाक्रम को समझने के लिए जल्द ही घटनास्थल का री-क्रिएशन भी कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब घटना के समय मृतक के साथ मौजूद महिला से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
सबूत के आधार पर जांच जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दीपक प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। घटना से पहले वह संबंधित महिला के साथ मौजूद थे। पुलिस दोनों के संबंध, घटनास्थल की परिस्थितियों और सबूत के आधार पर जांच कर रही है।
घटनास्थल का री-क्रिएशन किया जाएगा
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटनास्थल का री-क्रिएशन किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच के दौरान हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों और बयानों का की जांच जारी रखी है।