| | | |

धार में हुई जुम्मे की नमाज: सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश; किसी का धार्मिक अधिकार नहीं छिन सकते

धार। जिले में सर्वे क्रमांक 612 पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए थे। नमाज शांति के साथ पूरी हुई। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।

समाज सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करता है
नमाज के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि समाज सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि आगामी जुम्मे (शुक्रवार) को समाज के लोग सुप्रीम कोर्ट के जारी निर्देशों का पालन करते हुए सर्वे क्रमांक 611 पर नमाज अदा करेंगे। उनका कहना था कि समाज का प्रत्येक कदम कानून के दायरे में और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही होगा।

सुरक्षा के लिए तैनात किया पुलिस बल
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धार के एडिशनल एसपी विजय डाबर ने बताया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा 
प्रशासन ने अगले शुक्रवार को सर्वे क्रमांक 611 पर प्रस्तावित नमाज को देखते हुए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम होंगे।

Share