अपराध | प्रदेश | मध्य प्रदेश
झाबुआ में शराब तस्करी पर कार्रवाई: आयशर से 120 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ। रानापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाडलवा चौराहे पर एक आयशर वाहन से 120 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 1036.8 बल्क लीटर बताई गई है। शराब की कीमत करीब 9.84 लाख रुपये और वाहन की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से मुकेश पिता छबला मुवेल, निवासी छापरी और प्रताप पिता अजमेर सिंह मोरी, निवासी भूतखेड़ी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी DSP दिनेश रावत, उपनिरीक्षक राहुल भिड़े, सहायक उपनिरीक्षक अमरसिंह बिलवार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पुरी और आरक्षक दिनेश भयड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।