|

इंदौर में हाथियों के प्रवेश पर लगी रोक : कलेक्टर ने वन विभाग को प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए

इंदौर में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की कुचलकर मृत्यु हो गई। इसी घटना को लेकर आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने घटना को बेहद दुःख जताया कहा कि शहर में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए SOP तैयार की जा रही है।

यह बहुत ही दुखद घटना
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना हुई है। इसमें एक हाथी के द्वारा एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हाथियों के प्रवेश को लेकर क्या नियम है, इसको लेकर एक SOP बनाई जा रही है। जिससे इस प्रकार की घटना फिर से ना हो। SOP में हाथियों का प्रवेश कैसे रोका जाए इस पर विचार करेंगे।

हाथियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी
कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में हाथियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी कर दिए है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने वन विभाग को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हाल ही में एक हाथी द्वारा एक व्यक्ति को कुचलकर मारने की घटना अत्यंत दुखद है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसे देखते हुए जल्द से जल्द वन विभाग प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करें और उन्हें अवगत कराएं।

हाथी के प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन बनेगी
बता दें कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और महावत को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इन्दौर प्रशासन का आगे का कदम SOP निर्माण, शहर में हाथी लाने, प्रदर्शन और प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन बनेगी। निगरानी बिना अनुमति हाथियों के शहर में प्रवेश पर सख्त रोक जनजागरूकता लोगों से अपील की, जुलूस शादी में बिना अनुमति हाथी न लाएं कलेक्टर ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

Share